भारत

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने करीमनगर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 24 जनवरी को करीमनगर स्मार्ट सिटी का दौरा किया और शिक्षा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सामाजिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कार्यरत 4 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाएं

  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम का विकास: इस 22 करोड़ रुपये की परियोजना में एक वाणिज्यिक परिसर, इनडोर हॉल का नवीनीकरण, आधुनिक शौचालय, पार्किंग क्षेत्र और भूनिर्माण शामिल है, जो मनोरंजन और खेल के लिए एक समावेशी स्थान प्रदान करेगा।
  • बहुउद्देश्यीय स्कूल पार्क: 12.35 करोड़ रुपए की लागत से बने और 5.96 एकड़ में फैले इस पार्क में पैदल रास्ता, संगीतमय फव्वारा और मनोरंजक सुविधाएं हैं, जो लोगों को एक जीवंत सार्वजनिक स्थान की सुविधा देता है।
  • चौबीलों घंटे जल आपूर्ति : 18 करोड़ रुपए की इस पहल ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नया जल वितरण नेटवर्क शुरू किया है, जिससे निवासियों के लिए जल प्रबंधन में दक्षता और पहुंच में वृद्धि की है।
  • स्कूलों में सामाजिक अवसंरचना और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं : 9.20 करोड़ रुपए की लागत से किए गए नवीनीकरण, जैसे कि शौचालय ब्लॉक, परिसर की दीवारें, बोरवेल और खेल सुविधाओं का निर्माण, 27 सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए उन्नत सीखने का माहौल सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, नगर में सीखने की पद्धति को बढ़ाने के लिए करीमनगर के 53 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं।

करीमनगर स्मार्ट सिटी ने 1,117 करोड़ रुपए की लागत वाली 50 परियोजनाओं को क्रियान्वित किया है। इनमें से 884 करोड़ रुपए की लागत वाली 36 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 233 करोड़ रुपए की लागत वाली 14 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। ये पहल स्मार्ट मोबिलिटी, जल आपूर्ति, स्वच्छता और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योगदान करती हैं। करीमनगर स्मार्ट सिटी की ये परियोजनाएं बहु-क्षेत्रीय परियोजनाएं हैं, जो नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। मिशन के तहत स्मार्ट मोबिलिटी में 480 करोड़ रुपए की परियोजनाएं, जल आपूर्ति और स्वच्छता में 402 करोड़ रुपए की विभिन्न बहु-क्षेत्रीय परियोजनाएं विकसित की गई हैं।

53 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं और 27 स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा और खेल सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ये प्रयास छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करते हैं और उन्हें ई-लर्निंग टूल से सशक्त बनाते हैं। बायो-माइनिंग परियोजना के तहत 1 लाख मीट्रिक टन से अधिक पुराने कचरे के अपशिष्ट को संसाधित किया गया है, जो पर्यावरणीय स्थिरता के लिए शहर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में साइकिल ट्रैक, स्केटिंग रिंक, बास्केटबॉल कोर्ट और पार्किंग क्षेत्र आदि बना कर इसे विश्व स्तरीय बनाया गया है।

उद्घाटन के दौरान स्मार्ट सिटी के कई अधिकारी और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भी मौजूद थे। 2015 में शुरू किए गए स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य 100 शहरों में जीवन को आसान बनाना और व्यापार करने में सुविधा के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। ये परियोजनाएं शहरों के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये 100 स्मार्ट शहर बेहतर शहरी प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

13 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

13 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

13 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

13 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

13 घंटे ago