बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एनएचपीसी और एसजेवीएन के सीएमडी को ‘नवरत्न’ का दर्जा मिलने पर बधाई दी

केंद्रीय विद्युत व आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज एनएचपीसी और एसजेवीएनएल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशकों को भारत सरकार की ओर से ‘नवरत्न’ का दर्जा दिए जाने की प्रतिष्ठित उपलब्धि पर बधाई दी।

सार्वजनिक उद्यम विभाग (वित्त मंत्रालय) द्वारा 30.08.2024 को जारी आदेश के अनुसार यह सम्मान जल विद्युत क्षेत्र के इन अग्रणी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसयू) को अधिक परिचालन और वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करता है।

मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रगति की सराहना की और इसे दोनों सीपीएसयू के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्हें भविष्य में और अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने की आकांक्षा रखने के लिए प्रोत्साहित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि एनएचपीसी और एसजेवीएनएल जैसी जल विद्युत कंपनियां जल विद्युत क्षमता का उपयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिससे ग्रीनहाउस गैसों या अन्य प्रदूषकों को सीमित करके देश को बिजली के क्षेत्र में मजबूत कर रही हैं।”

नवरत्न का दर्जा मिलने से एनएचपीसी और एसजेवीएनएल को तेजी से निर्णय लेने, दक्षता बढ़ाने व अधिक सशक्तिकरण का अधिकार मिलेगा। यह दर्जा प्रमुख पूंजीगत व्यय (केपेक्स) निर्णयों और निवेश योजनाओं का समर्थन करती है, विकास को बढ़ावा देती है, बाजार पहुंच का विस्तार करती है और दीर्घकालिक लाभ प्राप्त करती है।

इन नवप्रदत्त शक्तियों के साथ एनएचपीसी और एसजेवीएनएल को विदेशों में संयुक्त उद्यम स्थापित करने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने और स्थानीय विशेषज्ञता का लाभ उठाने की स्वायत्तता होगी। इसके अलावा यह तकनीकी गठबंधनों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देगा, बाजार स्थिति को मजबूत करेगा और विलय व अधिग्रहण को सुगम बनाएगा, जिससे बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी के साथ विकास को बढ़ावा मिलेगा।

वर्तमान में एनएचपीसी और एसजेवीएनएल की कुल स्थापित क्षमता क्रमशः 7144 मेगावाट और 2467 मेगावाट है। ये कंपनियां वर्तमान में एनएचपीसी द्वारा 10,443 मेगावाट और एसजेवीएनएल द्वारा 4836 मेगावाट की परियोजनाओं का निर्माण कर रही हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

8 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

8 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

10 घंटे ago