भारत

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मेघालय के राज्य और जिला नोडल अधिकारियों के लिए सॉफ्टवेयर और नस्लों पर 21वीं पशुधन जनगणना का क्षेत्रीय प्रशिक्षण आयोजित किया

पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी), मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार और मेजबान राज्य असम ने आज असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मेघालय के राज्य और जिला नोडल अधिकारियों (एसएनओ/डीएनओ) को सॉफ्टवेयर (मोबाइल और वेब एप्लीकेशन/डैशबोर्ड) और नस्लों पर 21वीं पशुधन जनगणना का क्षेत्रीय प्रशिक्षण दिया। यह कार्यशाला गुवाहाटी में आयोजित की गई थी, जिसमें इन राज्यों के डीएनओ/एसएनओ को 21वीं पशुधन जनगणना जो सितंबर-दिसंबर 2024 में होना तय है, के संचालन के लिए नए लॉन्च किए गए एप्लीकेशन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में पशुपालन सांख्यिकी प्रभाग द्वारा 21वीं पशुधन जनगणना के संक्षिप्त विवरण के साथ कई सत्र आयोजित किए गए, जिसके बाद आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएजीआर) द्वारा जनगणना में शामिल की जाने वाली प्रजातियों के नस्ल विवरणों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। सटीक नस्ल पहचान के महत्व पर जोर दिया गया, जो विभिन्न पशुधन क्षेत्र कार्यक्रमों में उपयोग किए जाने वाले सटीक आंकड़े तैयार करने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के राष्ट्रीय संकेतक ढांचे (एनआईएफ) के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यशाला में भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग की सॉफ्टवेयर टीम द्वारा 21वीं पशुधन गणना के सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली और लाइव अनुप्रयोग पर विस्तृत सत्र शामिल थे, जिन्हें एसएनओ/डीएनओ के लिए मोबाइल एप्लिकेशन और डैशबोर्ड सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षित किया गया। ये नोडल अधिकारी अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करेंगे।

कार्यशाला का उद्घाटन असम सरकार के कृषि, बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री अतुल बोरा ने किया। असम सरकार के प्रधान सचिव मनीष ठाकुर, आईएएस, भारत सरकार के सलाहकार (सांख्यिकी) जगत हजारिका, आईएसएस, असम सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के निदेशक अनिल चौधरी देवरी एसीएस, भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग के निदेशक (सांख्यिकी) वीपी सिंह आईएसएस और आईसीएआर-एनबीएजीआर, करनाल के निदेशक बीपी मिश्रा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन ने पशुधन गणना के संचालन के लिए जिला और राज्य नोडल कार्यालयों को सफल प्रशिक्षण की दिशा में सहयोगात्मक प्रयास को आगे बढ़ाया।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

2 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

5 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

5 घंटे ago