केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) द्वारा क्रियान्वित की जा रही परमाणु विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के लिए गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (जीएचएवीपी) का दौरा किया।
इस परियोजना में 4 x 700 मेगावाट क्षमता के दाबयुक्त भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) स्थापित करना शामिल है। परियोजना पूरी हो जाने पर, उत्पादित बिजली का 50% हरियाणा राज्य को आवंटित किया जाएगा जिससे राज्य की ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
वर्तमान स्थिति:
सीएसआर और आउटरीच:
मंत्री को एनपीसीआईएल की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहलों से भी अवगत कराया गया। सामुदायिक विकास कार्यों जैसे सड़कों, स्कूलों के निर्माण, मेडिकल वैन की व्यवस्था और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड के विकास पर कुल 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए। स्कूलों, एनसीसी शिविरों और सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कौशल विकास पहल और जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
जनता को परमाणु ऊर्जा और सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने और इसमें शामिल करने के लिए एक प्रमुख पहल के रूप में “एटम ऑन व्हील्स” मोबाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मनोहर लाल ने एनपीसीआईएल के प्रयासों की सराहना की और राष्ट्र के भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय ऊर्जा प्राप्त करने में परमाणु ऊर्जा के महत्व को दोहराया।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…