भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक और केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया माध्यम से प्राप्त फीडबैक पर कर्नाटक और केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की।

नई दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और अजय टम्टा के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और परियोजना निर्माण कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में नितिन गडकरी ने कर्नाटक में 7,926 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों और केरल में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 1,513 किलोमीटर मार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की।

नितिन गडकरी ने अधिक समय तक चलने वाले और कुशल राजमार्ग बुनियादी ढांचे सुनिश्चित करने के लिए परियोजना कार्यों के समयबद्ध निष्पादन, कड़े गुणवत्ता मानकों के पालन और उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सड़कों को संवहनीय बनाने तथा यात्रा गुणवत्ता में सुधार लाने और प्रमुख राजमार्ग गलियारों में निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी प्रणाली मजबूत बनाने और आधुनिक निर्माण पद्धतियां अपनाने पर भी बल दिया।

नितिन गडकरी ने अधिकारियों को मानसून के आगमन से पहले इसकी पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने राजमार्ग नेटवर्क पर सड़क सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती और निर्बाध यातायात प्रवाह बनाए रखने के निवारक उपायों और संबंधित सुदृढ़ प्रणालियों के महत्व पर जोर दिया।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने अधिकारियों को मानसून अवधि के लिए अग्रिम योजना बनाने का भी निर्देश दिया, जिसमें व्यापक जल निकासी प्रबंधन, ढलान संरक्षण उपाय और व्यवधान कम कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के त्वरित उपाय शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

2 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

2 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

3 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

3 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

3 घंटे ago