भारत

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने NOC प्रक्रिया को सरल और स्वचालित बनाने के उपायों की समीक्षा की; 15 दिनों के भीतर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नागर विमानन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नागर विमानन क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के उपायों की समीक्षा की, जिसमें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान, राममोहन नायडू ने एनओसी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, स्वचालित और समयबद्ध बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप हो। प्रस्तावित सुधारों का उद्देश्य आम जनता, समितियों, बिल्डरों और उद्योग जगत के सदस्यों को सुविधा प्रदान करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि विमानन सुरक्षा से संबंधित नियामक आवश्यकताओं का विधिवत पालन होता रहे।

राममोहन नायडू ने प्रारंभिक चरण में ही आवेदकों को विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों में सही/निर्धारित भवन ऊंचाई उपलब्ध कराने की व्यवहार्यता पर भी चर्चा की, इस तरह के दृष्टिकोण से आवेदकों और अन्य हितधारकों को विचारपूर्ण निर्णय लेने और शुरुआत से ही लागू ऊंचाई प्रतिबंधों के अनुसार अपने भवन निर्माण की योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

बैठक में वैमानिकी अध्ययन से संबंधित प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें अनुमोदन प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से, प्रारंभिक चरण में स्थल पर भौतिक सत्यापन की आवश्यकता को कम करने की संभावना, भवन विकास योजनाओं और अन्य दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता को युक्तिसंगत बनाने पर भी चर्चा की गई।

अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन प्रणाली (एनओसीएएस) के मौजूदा भौगोलिक क्षेत्र की भी समीक्षा की गई। वर्तमान में, एनओसी विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) संचालन के लिए 20 किलोमीटर और इंस्ट्रुमेंटल फ्लाइट रूल्स (आईएफआर) संचालन के लिए 56 किलोमीटर के दायरे को कवर करती है। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) स्तर पर, जहां भी संभव हो, एनओसी जारी करने की व्यवहार्यता पर विचार किया गया, जिससे व्यक्तियों और उद्योगों को एनओसी प्राप्त करने के लिए सीधे एएआई से संपर्क करने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

राममोहन नायडू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपरोक्त उपायों सहित एनओसी प्रक्रिया को सरल बनाने, स्वचालित करने और विकेंद्रीकृत करने के तौर-तरीकों की जांच करें और उन पर काम करें तथा 15 दिनों की समय सीमा के भीतर उनके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

राममोहन नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि इन सुधारों का समग्र उद्देश्य प्रस्तावों की शीघ्र और समयबद्ध मंजूरी सुनिश्चित करना है, जिसमें प्रासंगिक डेटा और सही ऊंचाई की जानकारी को सार्वजनिक रूप से, वेबसाइट सहित, पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए और विमानन सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। एक सरल, पूर्वानुमानित और पारदर्शी एनओसी ढांचा महत्वपूर्ण अवसंरचना और विकास परियोजनाओं के समय पर कार्यान्वयन को सुगम बनाएगा, जिससे निवेश, आर्थिक गतिविधि, रोजगार सृजन और समग्र जीडीपी वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…

11 घंटे ago

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…

11 घंटे ago

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज की

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने यूरोपीय संसद के ITRE प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…

14 घंटे ago

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्डियन -2026 आज संपन्न हुआ

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…

14 घंटे ago