भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर बातचीत के क्रम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल लंदन में ब्रिटेन के व्यापार और वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात की। श्री गोयल निवेश वार्ताओं और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिन के दौरे पर लंदन गए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए पर बातचीत फिर से शुरू हुई है और दोनों पक्ष समझौते को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले फरवरी महीने में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा था कि भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत फिर से शुरू कर दी है।
यह घोषणा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके ब्रिटेन के समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स ने की थी जो उस समय दिल्ली में मौजूद थे। इसमें कहा गया था कि दोनों पक्ष एक संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी और दूरदर्शी समझौते की दिशा में बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं।
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ब्रिटेन की यात्रा पर गई थीं। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के साथ-साथ द्विपक्षीय निवेश संधि-बीआईटी के लिए भी समानांतर चर्चाएं हो रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…
केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…