बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कांडला में हरित हाइड्रोजन संयंत्र के लिए इलेक्ट्रोलाइजर्स को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई

ऊर्जा परिवर्तन एवं राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज कांडला बंदरगाह के दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए) में हरित हाइड्रोजन संयंत्र के लिए इलेक्ट्रोलाइजर्स को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि “यह हरी झंडी डीपीए कांडला के भारत के अग्रणी हरित हाइड्रोजन हब के रूप में उभरने के अभियान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम उन्नत हरित ऊर्जा पहलों को आगे बढ़ा रहे हैं, समुद्री क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने और चिरस्थायी बंदरगाह संचालन के लिए एक राष्ट्रीय बेंचमार्क स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहे हैं।”

पहल की मुख्य विशेषताएं:

स्वदेशी प्रौद्योगिकी: एलएंडटी द्वारा “मेक-इन-इंडिया” पहल के अंतर्गत इलेक्ट्रोलाइज़र्स का निर्माण डीपीए, कांडला में स्थापित होने वाले एक मेगावाट क्षमता वाले हरित हाइड्रोजन संयंत्र के लिए किया गया। उत्पादन क्षमता: डीपीए कांडला में हरित हाइड्रोजन संयंत्र जुलाई 2025 तक चालू होगा, जो प्रति घंटे 18 किलोग्राम हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा, जिससे यह स्वदेशी इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग करने वाला देश पहला बंदरगाह-आधारित संयंत्र बन जाएगा।

*विस्तार योजनाएं: डीपीए हरित अमोनिया उत्पादन में विस्तार करने की योजना बना रहा है, जो भारत के नेट जीरो लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगा। इस पहल का उद्देश्य एक बंदरगाह-संचालित एक मेगावाट हरित हाइड्रोजन संयंत्र की स्थापना करना है, जिसे भविष्य में 10 मेगावाट तक बढ़ाने की योजना है।

इस ध्वजारोहण समारोह में टी.के. रामचंद्रन, सचिव, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय सुशील कुमार सिंह, अध्यक्ष, आईआरएसएमई, डीपीए और डेरेक एम. शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख, एलएंडटी ग्रीन एनर्जी शामिल हुए। इलेक्ट्रोलाइजर को एलएंडटी की हजीरा विनिर्माण सुविधा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago