भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में एआई-सक्षम ‘ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल’ का शुभारंभ किया

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन के दौरान ‘ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल’ का शुभारंभ किया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस यह पोर्टल ग्रामीण विकास मंत्रालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रौद्योगिकी आधारित शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

परंपरागत लेखापरीक्षा पद्धतियों को आधुनिक बनाने और उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने की आवश्यकता को समझते हुए, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल विकसित किया है। यह अपनी तरह का पहला एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो जोखिम-आधारित और अनुपालन लेखापरीक्षाओं सहित आंतरिक लेखापरीक्षाओं के संपूर्ण प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य लेखा नियंत्रक कार्यालय (सीसीए) द्वारा परिकल्पित और राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से विकसित यह पोर्टल मंत्रालय की डिजिटल शासन यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल ने आंतरिक लेखापरीक्षा को एक खंडित, कागजी और काफी हद तक मैन्युअल प्रक्रिया से बदलकर एक पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-आधारित और डेटा-संचालित प्रबंधन प्रणाली में परिवर्तित कर दिया है। लेखापरीक्षा योजना, क्रियान्वयन, रिपोर्टिंग, अनुपालन प्रबंधन, निगरानी और विश्लेषण को एक ही डिजिटल प्रणाली में एकीकृत करके, पोर्टल ने ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में आंतरिक लेखापरीक्षा के संचालन को मजबूत किया है और इसकी प्रभावशीलता को बढ़ाया है।

Editor

Recent Posts

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय…

6 घंटे ago

ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर माह के लिए इस वर्ष सितंबर के तेल उत्पादन कोटा को यथावत रखने का फैसला किया

तेज उत्‍पादन देशों के समूह ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर के लिए इस वर्ष…

6 घंटे ago

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब…

6 घंटे ago

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट होने की खबर

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने…

6 घंटे ago

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया

सीबीआई ने 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना और मुख्य…

6 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है।…

7 घंटे ago