भारत

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सरकार लोकसभा में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार लोकसभा में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने कार्य सलाहकार समिति में यह मुद्दा उठाया था, इसलिए सरकार को इस पर विचार करना होगा और यह देखना होगा कि नियमों के अनुसार चर्चा कैसे आयोजित की जाए।

सरकार ने अपना रूख स्‍पष्‍ट कर दिया था कि सभी महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर सरकार विपक्षी दलों के सुझावों को ध्‍यान में रखते हुए समाधान निकालने के लिए चर्चा को तैयार हैं।

शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है। श्री गांधी ने आशा व्‍यक्‍त की कि सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष और सरकार के बीच पूर्ण सहमति होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कोई योजना बनानी चाहिए।

ज्यादातर शहर विशेषकर देश के बड़े शहर जहरीली हवा के साथ जी रहे हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं ऐसे में उनका भविष्य खत्म हो रहा है लोग सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं सदन के सभी लोगों को इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि वायु प्रदूषण लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है और उस पर हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

कांग्रेस सहित अन्‍य विपक्ष दल शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही देश में वायु गुणवत्‍ता पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। देश के कई भागों में वायु प्रदूषण को लेकर सांसदों की चिंता के बीच अध्‍यक्ष ओम बिरला ने सदन में चर्चा कराने के लिए सरकार और विपक्ष के साथ वार्ता की थी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

3 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

3 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

3 घंटे ago