शिक्षा

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम घोषित किए

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में आदित्‍य श्रीवास्‍तव पहले स्‍थान पर रहे हैं। वे आईआईटी कानपुर से विद्युत अभियंत्रण में स्‍नातक हैं। वहीं अनिमेष प्रधान दूसरे स्‍थान पर रहे हैं और दोनुरू अनन्‍या रेड्डी तीसरे स्‍थान पर हैं। इस परीक्षा में सफलता प्राप्‍त करने वाले पच्‍चीस शीर्ष उम्‍मीदवारों में दस महिलाएं और पंद्रह पुरुष हैं। आयोग ने नियुक्ति के लिए कुल एक हजार सोलह उम्‍मीदवारों के नामों की अनुशंसा की है। इनमें से छह सौ 64 पुरुष और तीन सौ 52 महिलाएं हैं। इस परीक्षा में छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफल उम्‍मीदवारों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कठिन परिश्रम और समर्पण ने उन्‍हें यह सफलता दिलाई है, जिससे वे जनसेवा के क्षेत्र में एक बेहतर भविष्‍य बना सकेंगे। उन्‍होंने कहा कि उनके प्रयास आने वाले समय में देश के भविष्‍य को एक नया आकार देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो उम्‍मीदवार इस परीक्षा में सफल नहीं हुए, उन्‍हें यह ध्‍यान रखना चाहिए कि सब कुछ खत्‍म नहीं हुआ है, आगे और भी अवसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अवसरों की कमी नहीं है। प्रतिभावान लोगों की किस्‍मत कभी भी चमक सकती है, इसलिए उन्‍हें निरन्‍तर प्रयास करते रहना चाहिए।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

9 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

9 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

10 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

10 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

10 घंटे ago