भारत

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में उच्चस्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की एवं भावी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण विकास सचिव शैलेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री चौहान को राज्यवार योजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ पहाड़ी क्षेत्रों और कुछ राज्यों में प्राकृतिक आपदा के कारण कार्यगति थोड़ी थीमी हुई है लेकिन बाकि सभी जगह कार्य सुचारू रूप से चालू है।

पूर्वोत्तर के राज्यों और छतीसगढ़ सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने पूर्वोत्तर में कामकाज को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित ग्रामीण विकास के अन्य विषय जिसमें मनरेगा, कौशल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इत्यादि शामिल हैं, सभी को सम्मिलित करते हुए पूर्वोत्तर में ही मुख्यमंत्रियों और राज्य प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ताकि योजनाओं का व्यापक और समयबद्ध कार्यान्वयन हो सके।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इस वर्ष दिसंबर,2025 में 25 साल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रव्यापी आयोजन को लेकर भी बात हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एक ऐतिहासिक पहल रही है। इस योजना ने ग्रामीण आबादी के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का काम किया है। इस योजना के 25 वर्ष पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 साल की सफल यात्रा पर रिपोर्ट जारी करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया ताकि देशव्यापी स्तर पर सफल योजना की जानकारी लोगों तक पहुंच सके।

अंत में केंद्रीय मंत्री चौहान ने सभी अधिकारियों से कार्य में और अधिक प्रगति लाने, यदि कही कोई रुकावटें और समस्याएं आ रही हो, वहां त्वरित समाधान का रास्ता निकालते हुए राज्यों के समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़कों का निर्माण अच्छी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप हो, इसी ध्येय के साथ काम होना चाहिए।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

8 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

8 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

8 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

8 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

9 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

12 घंटे ago