भारत

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ओलंपिक मुद्दे पर लोकसभा में दिया बयान

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “विनेश फोगाट का वजन ज्यादा होने के कारण पेरिस ओलंपिक से बाहर होना पड़ा। वह 50 किलो वर्ग में खेल रही थीं। विनेश फोगाट का वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस मामले को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती संघ से कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पेरिस में हैं, प्रधानमंत्री ने उनसे बात की और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। सरकार ने विनेश फोगाट को उनकी आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान की है उनके लिए निजी स्टाफ सहित हर सुविधा मुहैया कराई गई।

विनेश फोगट अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित

भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago