अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त अरब अमीरात का ओपेक से अलग होने का फैसला, तेल उत्पादक समूह को बड़ा झटका

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक प्लस से अलग होने का फैसला किया है। यह निर्णय पहली मई से लागू होगा। यूएई ने कहा है कि यह कदम राष्ट्रीय हित, उत्पादन क्षमता और दीर्घकालिक आर्थिक प्राथमिकताओं की समीक्षा के बाद लिया गया। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब होर्मुज क्षेत्र में तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता है।

संयुक्त अरब अमीरात ने लगभग छह दशक बाद ओपेक को छोड़ने का फैसला किया है। इसे वैश्विक ऊर्जा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक का अंत माना जा रहा है। अबुधाबी 1967 में ओपेक में शामिल हुआ था तब संयुक्त अरब अमीरात नहीं बना था। समय के साथ संयुक्त अरब अमीरात ओपेक के सर्वाधिक प्रभावशाली सदस्यों में शामिल हो गया। सऊदी अरब और ईराक के बाद इसे तीसरा बड़ा तेल उत्पादक माना जाता है।

ईरान से जुड़े हाल के घटनाक्रम और होर्मुज जल-डमरू-मध्य के आसपास अस्थिरता से तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है और संयुक्त अरब अमीरात की निर्यात क्षमता पर दबाव बना है। उत्पादन कोटे के बारे में लंबे समय से जारी मतभेदों को भी इसका कारण माना जा रहा है। ओपेक के लिए यह एक बड़ा धक्का है जबकि अमरीका के लिए इसे रणनीतिक लाभ के रूप में देखा जा रहा है। पहले ही अनिश्चितता का सामना कर रहे वैश्विक तेल बाजारों के लिए इस फैसले को नए और अप्रत्याशित दौर का संकेत माना जा रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…

9 मिनट ago

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्डियन -2026 आज संपन्न हुआ

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…

11 मिनट ago

NHAI और SSNL ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग और सिंचाई अधारभूत परियोजनाओं की अनुमोदन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड -एसएसएनएल ने गुजरात में…

15 मिनट ago

यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

एंजेलिका विन्ज़िग और ऑस्ट्रिया के राफेल स्टैनकनेली के नेतृत्व में यूरोपीय संसद की उद्योग, अनुसंधान…

18 मिनट ago

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ओपेक के महासचिव हैथम अल घैस ने की

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री…

2 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश…

2 घंटे ago