अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने AI वैश्विक शिखर सम्‍मेलन का आयोजन करने के लिए भारत के नेतृत्‍व की प्रशंसा की

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई वैश्विक शिखर सम्‍मेलन का आयोजन करने के लिए भारत के नेतृत्‍व की प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा कि एआई अंतर्राष्‍ट्रीय संबंधों के मामले में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रही एआई तकनीक की चुनौतियों और अवसरों का विश्लेषण करने के लिए सभी देशों को एक साथ आना चाहिए।

एंतोनियो एंतोनियो गुतरश भारत एआई इम्‍पेक्‍ट सम्‍मेलन 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्‍ली आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस एआई एक्‍शन सम्‍मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि विकासशील और अल्‍प विकसित देशों में आयोजित होने वाला यह पहला वैश्विक एआई सम्‍मेलन होगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि शिखर सम्मेलन में उनका संदेश 2024 के भविष्य शिखर सम्मेलन में अपनाए गए वैश्विक डिजिटल समझौतों के परिणामों के अनुरूप होगा। वैश्विक डिजिटल समझौता स्‍वतंत्र, सुरक्षित और समावेशी डिजिटल भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की स्थापना इसका मुख्‍य उद्देश्य है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

3 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

3 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

4 घंटे ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

4 घंटे ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

4 घंटे ago