संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका का सटीक आकार दर्शाने वाले नए विश्व मानचित्र को अपनाने के पक्ष में मतदान किया
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अफ्रीका का वास्तविक आकार बेहतर ढंग से दिखाने वाले नए विश्व मानचित्र के पक्ष में मतदान किया है। एक सौ चौंसठ देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि अमरीका ने इसके विरुद्ध मतदान किया। छह देश मतदान से अलग रहे। मर्केटर मानचित्र में अफ्रीका का आकार वास्तविकता से बहुत छोटा दिखाई देता है। जबकि अफ्रीका, ग्रीनलैंड से लगभग 14 गुना बड़ा है।





