अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की महत्वाकांक्षा पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र पर प्रभुत्व स्थापित करने और इज़राइल को नष्ट करने की थी, लेकिन अब उनकी ये योजनाएँ खत्म हो चुकी हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमें मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में परमाणु खतरे को खत्म करना था। हम अब ऐसी मज़बूत स्थिति में हैं, जैसी पहले किसी ने नहीं देखी। उनकी नेवी खत्म हो चुकी है, उनकी एयर फ़ोर्स खत्म हो चुकी है, और उनकी ज़्यादातर सेना खत्म हो चुकी है। उनके पास कोई रडार नहीं है। आज हमने बहुत बड़े हमले किए हैं। बहुत ज़ोरदार हमले।
जब उनसे पूछा गया कि नेवी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से टैंकरों को सुरक्षा देना कब शुरू करेगी, तो उन्होंने कहा, “यह जल्द ही होगा, बहुत जल्द।”
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध में अमेरिका और इज़रायल के मकसद थोड़े अलग हो सकते हैं। “खैर, मुझे लगता है कि वे थोड़े अलग हो सकते हैं, मेरा अंदाज़ा है। वे हमसे अलग देश हैं। लेकिन वह (नेतन्याहू) आपको बताएंगे कि US जैसी ताकत पहले कभी नहीं थी। मैंने अपने पहले कार्यकाल में अपनी सेना को मज़बूत बनाया।”
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…
भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर…
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…