insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

उत्‍तर प्रदेश सरकार राज्‍य परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष और इससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्‍क यात्रा की सुविधा देगी

उत्‍तर प्रदेश सरकार राज्‍य परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष और इससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्‍क यात्रा की सुविधा देगी। इसके लिए बजट में समुचित प्रावधान किए गए हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट में, इस विशेष पहल को लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में वरिष्ठ नागरिक महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का वादा किया था। इस निर्णय से राज्य भर में लाखों वरिष्ठ महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। इसके अलावा, सरकार ने महिला कल्याण विभाग को 1,094 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित किए हैं, जिससे निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *