भारत

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई स्वास्थ्य योजनाओं पर अपडेट

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से फंडेड स्वास्थ्य आश्वासन योजना है। इसके तहत देश के 12.34 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति परिवार 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है। पात्र परिवारों के सभी सदस्यों को, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। यह योजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को छोड़कर 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है। वर्तमान में, प्रीमियम के योगदान पर मौजूदा लाभार्थियों की संख्या से परे योजना को खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

प्रारंभ में, एबी पीएम-जेएवाई के तहत 10.74 करोड़ लाभार्थी परिवारों की पहचान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चुनिंदा अभाव और व्यावसायिक मानदंडों का उपयोग करते हुए 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) के आधार पर की गई थी। जनवरी 2022 में, लाभार्थियों की संख्या को 12.34 करोड़ परिवारों तक विस्तारित किया गया और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान के लिए समान सामाजिक-आर्थिक स्थितियों के अन्य डिजीटल डेटाबेस का उपयोग करने की छूट दी गई है। इस तरह, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने योजना के तहत सत्यापन के लिए गरीब और कमजोर परिवारों के आधार-सीडेड डेटाबेस प्रदान किए हैं। लाभार्थी अब देश भर में किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक या निजी अस्पताल में कैशलेस उपचार का लाभ उठा सकते हैं। अस्पताल के निदान के आधार पर उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाता है। छुट्टी के बाद, अस्पताल अपने बिल के भुगतान के लिए दावा प्रस्तुत करता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

5 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

5 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

8 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

8 घंटे ago