ब्रिटेन के केंट में घातक मेनिन्जाइटिस-मस्तिष्क ज्वर के प्रकोप के बाद तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी की गई है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों से इस संक्रमण के लक्षणों पर नज़र रखने का आग्रह किया गया है। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी-यूकेएचएसए ने चेतावनी तब जारी की जब कैंटरबरी में शुरू हुए प्रकोप के बाद केंट विश्वविद्यालय में लगभग पांच हजार विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कल संसद को संसद को संबोधित करते हुए संक्रमण से मरने वाले दो युवाओं के परिवारों और गंभीर रूप से बीमार अन्य लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद कठिन समय है।
मेनिंगोकोकल रोग कई प्रकार के जीवाणुओं के कारण होता है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, तेज़ साँस लेना, सुस्ती, कंपकंपी, उल्टी और हाथों-पैरों का ठंडा पड़ना शामिल हैं।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…