अमरीका और चीन ने आज से नए शुल्क लागू होने से कुछ घंटे पहले ही बढे हुए व्यापार शुल्क लागू होने की समय सीमा 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा है कि वे अगले 90 दिन के लिए शुल्क वृद्धि को स्थगित रखेंगे। अमरीका का चीनी वस्तुओं पर शुल्क 145 प्रतिशत तक बढ़ाना स्थगित रहेगा, जबकि चीन अमरीकी वस्तुओं पर 125 प्रतिशत शुल्क नहीं लगाएगा। अमरीका में चीनी आयात पर वर्तमान 30 प्रतिशत का शुल्क और चीन को अमरीकी निर्यात पर 10 प्रतिशत शुल्क जारी रहेगा।
ट्रम्प ने हाल ही में कुछ तकनीकी निर्यात नियमों में छूट दी है, जिससे ए एम डी और एनवीडिया कंपनियों को चीन को कुछ चिप्स बेचने की अनुमति मिल गई है। बदले में उन्हें अमरीकी सरकार के साथ राजस्व का 15 प्रतिशत हिस्सा साझा करना होगा। अमरीका टिकटॉक को उसके चीनी मालिक बाइटडांस से अलग करने पर भी दबाव बना रहा है, जिसका चीन विरोध कर रहा है। इस समझौते के बावजूद, दोनों देशों के बीच व्यापार सुस्त है।
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…
नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…
सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…