अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और चीन ने कई दौर की वार्ताओं के बाद एक-दूसरे के लिए लक्ष्‍मण-रेखाएं खींची

अमेरिका और चीन ने कई दौर की वार्ताओं के बाद एक-दूसरे के लिए लक्ष्‍मण-रेखाएं खींची हैं। दोनों देशों ने आपसी संबंधों में सुधार के लिए कुछ मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की है। चीन की तीन दिन की यात्रा पर गये अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के राष्‍ट्रपति, विदेश मंत्री और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को गलत तरीके से हिरासत में रखकर उनके चीन छोडने पर पाबंदी लगाने के मामले के सुलझाना अमेरिका की प्राथमिकता है। उन्‍होंने दक्षिण चीन सागर में नियमों का पालन करने और आवाजाही की स्‍वतंत्रता का सम्‍मान करने का मुद्दा भी उठाया। एंटनी ब्लिंकन ने हांगकांग की स्‍वायत्‍तता, शिनचियांग तथा तिब्‍बत में मानवाधिकारों के उल्‍लंघन तथा रूस को रक्षा सहयोग दिये जाने पर भी गंभीर चिंता प्रकट की।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता ने कहा कि अमेरिका स्‍वयं के और अपने मित्र देशों के हितों और मूल्‍यों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री ने टेलिविजन पर एक साक्षात्‍कार में आरोप लगाया है कि चीन, अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। चीन इन आरोपों को बार-बार खारिज करता रहा है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

10 घंटे ago