अमेरिका और ईरान जवाबी सैन्य कार्रवाई रोकने और कल कतर की राजधानी दोहा में फिर से वार्ता शुरू करने पर सहमत हुए
अमरीका और ईरान ने जवाबी सैन्य कार्रवाई रोकने और कल कतर की राजधानी दोहा में फिर से वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई है। इस वार्ता का उद्देश्य रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उत्पन्न हुए विवाद का समाधान करना है।
पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई थी। अमरीका ने ईरान पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमरीकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए।
दोनों देशों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सामान्य बनी रहे और बातचीत आगे बढ़ सके।
अमरीका और ईरान के बीच पहले हुई सहमति में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर मतभेद उभर आए थे। अब दोहा में होने वाली वार्ता में इसी मुद्दे पर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। पहले यह वार्ता स्विट्जरलैंड में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होनी थी, लेकिन हालात बदलने के बाद इसका स्थान और विषय दोनों बदल दिए गए हैं।





