insamachar

आज की ताजा खबर

Rain
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं दिल्ली, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कल तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *