अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने इजराइल को उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली और लगभग सौ सैनिक भेजने की घोषणा की

अमेरिका ने इजराइल को एक उन्‍नत मिसाइल रक्षा प्रणाली भेजने और इसे संचालित करने के लिए लगभग सौ अमेरिकी सैनिक भेजने की घोषणा की है। एक वर्ष पहले हुए हमास के हमलों के बाद पहली बार अमेरिकी बल इजराइल में तैनात किए जा रहे हैं। पेंटागन ने बताया कि टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्‍टम- थाड और अमेरिकी सैनिकों को इजराइल भेजने के आदेश राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को दिए हैं।

थाड मिसाइल प्रणाली बैलिस्टिक मिसाइलों से रक्षा करने के लिए जमीनी आधार का इंटरसेप्‍टर प्रणाली है। इसमें कोई हथियार नहीं होता है। इस प्रणाली से किसी तरह का हमला नहीं किया जा सकता है। प्रत्‍येक थाड ट्रक पर लगी बैटरी आठ मिसाइलों को ले जा सकती है। हमास और हिज्‍बुल्‍लाह के नेता और एक ईरानी जनरल की हत्‍या के जवाब में पहली अक्‍तूबर को इजराइल पर ईरान द्वारा कई मिसाइल दागे जाने के दो सप्‍ताह से भी कम समय में यह घोषणा की गई है। इजराइल अब तेहरान पर जवाबी हमले की योजना बना रहा है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराक्‍ची ने कल चेतावनी दी है कि अमेरिका इजराइल में अमेरिकी मिसाइल प्रणाली को संचालित करने के लिए अपने सैनिकों की तैनाती करके उन्‍हें जोखिम में डाल रहा है। उन्‍होंने कहा कि ईरान को अपनी रक्षा करने में कोई बाधा नहीं है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

2 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

4 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

4 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

4 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

4 घंटे ago