पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष के आठवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमरीका-इस्राएल और ईरान ने हवाई और ड्रोन हमले जारी रखे हैं। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस्राएल को 15 करोड डॉलर से अधिक के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है। आज तड़के ईरान की राजधानी तेहरान पर फिर हवाई हमले हुए। इस्राएली सेना ने तेहरान पर फिर हमले की चेतावनी दी थी।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरवानी ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल के हवाई हमलों में अब तक एक हजार तीन सौ 32 लोग मारे गये हैं। उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा और ईरान को बिना शर्त समर्पण करना होगा।
इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि बिना शर्त समर्पण की अमरीका की मांग, ख़्वाब ही रहेगी। उन्होंने खाड़ी देशों में ईरान के हमलों पर खेद भी व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ये हमले सेना की भीतर गलतफहमी के कारण हुए और ईरान हमले रोक देगा।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…