भारत

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि माइकल मैककॉल के नेतृत्व में सात सदस्यीय अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में प्रतिनिधि नैन्सी पेलोसी, प्रतिनिधि ग्रेगरी मीक्स, प्रतिनिधि मैरिएनेट मिलर-मीक्स, प्रतिनिधि निकोल मैलियोटाकिस, प्रतिनिधि अमरीश बाबूलाल “अमी बेरा” और प्रतिनिधि जिम मैकगवर्न शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक रूप से चुने जाने पर बधाई दी।

उन्होंने भारत में हाल ही में संपन्न दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की व्यापकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए गहरी सराहना व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने भारत-अमेरिका संबंधों को सबसे महत्वपूर्ण बताया तथा व्यापार, नई और उभरती हुई प्रौद्योगिकी, रक्षा, जन-जन के बीच आदान-प्रदान सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को और गहरा करने के लिए अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने में अमेरिकी कांग्रेस के लगातार और द्विपक्षीय समर्थन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के सम्मान और जन-जन के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने वैश्विक भलाई के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने पिछले साल जून में अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्हें दूसरी बार ऐतिहासिक रूप से अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का अवसर मिला था।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

12 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

14 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

14 घंटे ago