अमेरिका के संघीय न्यायालय ने आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वैश्विक व्यापार शुल्कों पर रोक लगा दी। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार न्यायालय ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कई देशों से आयात पर व्यापक शुल्क लगाने के लिए आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है। न्यायालय ने कहा कि केवल कांग्रेस के पास विदेशी वाणिज्य को विनियमित करने की संवैधानिक शक्ति है। तीन न्यायाधीशों के पैनल ने चीन, मैक्सिको और कनाडा पर लगाए गए शुल्क पर भी रोक लगा दी है, हालांकि कारों, स्टील और एल्युमीनियम पर शुल्क को यथावत बनाए रखा है।
इस बीच, ट्रम्प प्रशासन ने कहा है कि वह न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…