अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता रोकी, नए शुल्क की घोषणा जल्‍द

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कनाडा के साथ अब कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी और जल्द ही उस पर नए शुल्क लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा कि कनाडा द्वारा तकनीकी कंपनियों पर लगाए गए अत्यधिक डिजिटल सेवा कर के कारण वार्ता समाप्त की गई है।

इस वर्ष के शुरु में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने और आर्थिक बल का उपयोग कर कनाडा को अमरीका में मिलाने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर शुल्क लगाए। कनाडा का डिजिटल सेवा पर 3 प्रतिशत कर अमेरिका के साथ उसके संबंधों में एक अड़चन बना हुआ है। यह कर सोमवार से लागू होगा, लेकिन इसे 2022 से प्रभावी बनाया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago