अमरीकी सेना ने कल रात भर ईरान के खिलाफ व्यापक हवाई हमले किए। अमरीकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान द्वारा जॉर्डन में स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों पर किए गए थे। इसके जवाब में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमरीकी कमांड के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य ईरान और उसके समर्थित समूहों से अमरीकी सैनिकों, वाणिज्यिक जहाजों तथा खाड़ी क्षेत्र के पड़ोसी देशों को होने वाले खतरों को कम करना है। इस बीच, ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत के चार शहरों, अहवाज़ और बंदर अब्बास में कई विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। अमरीका और ईरान के बीच लगातार संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है।





