अमरीका की केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह विमान ईरान के खिलाफ अभियान का हिस्सा था। सेना ने कहा कि दुर्घटना गोलीबारी के कारण नहीं हुई। मध्य पूर्व की निगरानी करने वाली अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा कि अभियान में दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक सुरक्षित उतर गया जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमरीका ने स्वीकार किया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमरीका की यह चौथी विमान दुर्घटना है। सेना ने पुष्टि की है कि पिछले सप्ताह अमरीका के तीन लड़ाकू विमानों को गलती से कुवैती सेना की गोलीबारी में मार दिया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ बातचीत की है और…
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब…
नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरती स्थिति और भारत तथा इस क्षेत्र के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्ध उत्पादकों और…