insamachar

आज की ताजा खबर

US military Apache helicopter
Current Affairs अंतर्राष्ट्रीय

ओमान तट पर अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमरीका ने ईरान पर हमले किए

ओमान तट के पास अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमरीका ने ईरान पर हमले किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर को एक ईरानी ड्रोन ने गिराया था, हालांकि दोनों पायलटों को बचा लिया गया। उधर ईरान ने भी क्षेत्र में अमरीकी ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

ईरान के दक्षिणी तट पर सिरिक, बंदर अब्बास, क़ेशम, जास्क और कौह–ए मुबारक समेत कई स्थानों पर विस्फोटों की खबर मिली है। सरकारी मीडिया ने बताया कि सिरिक के बामानी जिले में दो जल भंडार टैंक क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे स्थानीय पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि तेहरान किसी भी हमले या धमकी का जवाब दिए बिना, नहीं रहेगा और कहा कि अमरीका ने ईरान के संकल्प की परीक्षा ली है।

इस बीच, लेबनान में कुछ ही दिन पहले हुआ युद्धविराम टूटने की कगार पर है। इस्राएल ने कल दक्षिणी लेबनानी बंदरगाह शहर टायर पर हमले किए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए। नवीनतम संघर्ष ने इस्राएल और ईरान के बीच अमरीका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *