अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूरोपीय संघ के साथ शुल्क संबंधी वार्ता की समय सीमा 9 जुलाई तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उरसुला वोन डर लेन ने कल राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ फोन पर बात की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूरोपीय संघ की अधिकांश वस्तुओं पर शुरूआत में 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में वार्ता के लिए समय देते हुए इसे घटाकर 8 जुलाई तक 10 प्रतिशत कर दिया गया। शुक्रवार को उन्होंने वार्ता की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए यूरोपीय संघ की वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की चेतावनी दी थी। उरसुला वोन डर लेन ने इससे पहले कहा था कि वह अमरीका के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन एक अच्छे समझौते पर सहमति के लिए यूरोपीय संघ को 9 जुलाई तक का समय चाहिए।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और…
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक…