प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के समान वे भी भारत और अमेरिका की व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की पहल का भारत समर्थन करता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत को शानदार बताया। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…