insamachar

आज की ताजा खबर

US President Donald Trump admitted that imposing higher tariffs created tensions in relations with India
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आने-जाने वाले तेल टैंकरों पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला से आने और जाने वाले सभी तेल टैंकरों की पूर्ण और व्यापक नाकाबंदी का आदेश दिया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की सरकार को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया है। उन्‍होंने मादुरो सरकार पर अमेरिकी संपत्ति की चोरी का आरोप लगाया है। ट्रंप की टिप्पणी अमरीका द्वारा वेनेजुएला के तट से दूर एक तेल टैंकर को जब्त करने के एक सप्‍ताह बाद आई है। एक बयान में, वेनेजुएला सरकार ने ट्रम्प की धमकी को खारिज कर दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *