अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर, उसके विद्युत संयंत्र और पुलों को उड़ा देने की धमकी दी है। उन्होंने ईरान को भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी दोहराई लेकिन अमरीकी मीडिया से यह भी कहा कि ईरान के साथ समझौता हो जाने की पूरी आशा है। ईरान ने होर्मुज जलमार्ग से जहाजों के सामान्य परिवहन पर रोक लगा दी है।इससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमते आसमान छू रही हैं और वूरी दुनिया में मुद्रास्फीति का खतरा बढ गया है।
पूरी दुनिया का ध्यान अब अमरीका द्वारा ईरान को दिए गए होर्मुज जलडमरूमध्य के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर है। यह समय सीमा कुछ ही घंटों में समाप्त हो जायेगी। अब तक कोई समझौता न होने के कारण जारी संघर्ष के और भडकने की आशंका है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की भी प्रबल संभावना जताई।
उधर, ईरान ने राष्ट्रपति ट्रम्प के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया और चेतावनी दी है कि वह दबाव में बातचीत नहीं करेंगे। इस बीच, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने एक वर्चुअल बैठक में मई से तेल उत्पादन 2 लाख 6 हजार बैरल प्रति दिन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। यह कदम पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
उधर, ईरान के संस्कृति मंत्री ने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के लिए खुला है, लेकिन ईरान के दुश्मनों के लिए यह पूरी तरह बंद हैं।
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…