पश्चिम बंगाल सरकार ने आलू, प्याज और अन्य आवश्यक उत्पादों को अन्य राज्यों में ले जाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। ये प्रतिबंध पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लगाए थे। इन प्रतिबंधों से आलू उत्पादक किसानों और अन्य संस्थाओं को भी भारी नुकसान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले राज्य के किसानों को प्रतिबंध हटाने का आश्वासन दिया था।
आलू, प्याज, सब्जियां, फल, खाद्यन और तिलहन जैसी वस्तुएं अब बिना किसी बाधा के राज्य की सीमाओं के पार स्वतंत्र रूप से भेजी जा सकती हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन अधिकारियों को इस आदेश के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ये निर्णय छोटे और सीमांत किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी लाभ पहुंचाएगा। अब किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि यदि माल से भरे वाहनों को अंतर्राज्जीय सीमाओं पर अनावश्यक रूप से रोका या परेशान किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…