अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्‍यूबा पर ईंधन की सख्‍त नाकाबंदी के बीच क्यूबा के मैत्रीपूर्ण अधिग्रहण का संकेत दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने क्यूबा के संभावित ‘मैत्रीपूर्ण अधिग्रहण‘ का संकेत दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमरीका ने क्यूबा पर ईंधन की सख्त नाकाबंदी लागू कर रखी है। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमरीका क्यूबा का अधिग्रहण कर सकता है, लेकिन यह सौहार्दपूर्ण शर्तों पर होगा।

क्यूबा की सरकार हमसे बातचीत कर रही है यह बहुत बडी परेशानी में है उनके पास न तो पैसा है न ही कुछ और। शायद हम क्‍यूबा को मैत्रीपूर्ण नियंत्रण् कर लेंगे। बहुत मुमकिन है कि अंत में क्‍यूबा पर हमारा नियंत्रण हो जाए। आप जानते है कि अमरीका में ऐसे लोग रहते है जो वापस क्‍यूबा जाना चाहते है और जो कुछ हो रहा है उससे वह बहुत खुश है।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा कि उनका देश किसी भी मुद्दे पर अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन दबाव में बातचीत करने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने JD(U) के हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया

राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…

5 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…

6 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…

6 घंटे ago

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…

6 घंटे ago

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम अधिसूचित किया

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…

6 घंटे ago