अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा, मैक्सिको पर 25 प्रतिशत और चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन से आयात पर दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है। वह अगले मंगलवार से कनाडा और मैक्सिको पर आयात शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं।

चीन से आयातित वस्तुओं पर पहले ही इस महीने करीब दस प्रतिशत कर लगाया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कल रात कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की भी पुष्टि की। यह शुल्‍क 4 मार्च से प्रभावी होगा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में फेंटेनाइल दवा के प्रवाह को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह दवा चीन में तैयार होती है और कनाडा और मैक्सिको से होते हुए अमरीका आती है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष फेंटेनाइल के इस्तेमाल से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उन्‍होंने फेंटेनाइल उत्पादन में चीन पर 10 प्रतिशत शुल्‍क लगाया था, जिसे अब दोगुना कर दिया जाएगा।

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि मेक्सिको और कनाडा पर शुल्‍क तब तक जारी रहेगा जब तक कि वे सीमा सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी पर आवश्‍यक कार्रवाई नहीं करते।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

12 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

18 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

18 घंटे ago