अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर अमेरिका और इज़राइल को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध लगाया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय-आईसीसी पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। आदेश में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर अमरीका और उसके निकट सहयोगी देश इस्राइल को निशाना बनाकर अवैध और निराधार कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

आदेश में कहा गया है कि उन लोगों और उनके परिवारों पर वित्तीय और वीजा प्रतिबंध लगाया जायेगा जो अमरीका और उसके सहयोगी देशों के नागरिकों की आईसीसी जांच में मदद करते हैं। ट्रम्प के आदेश में कहा गया है कि अमरीका या इस्राइल आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि आईसीसी ने दोनों देशों के खिलाफ अपनी कार्रवाई से बडी मिसाल कायम की है। अमरीका और इस्राइल न तो आईसीसी के सदस्य हैं और न ही दोनों देश आईसीसी को मान्यता देते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में गजा में कथित युद्ध अपराधों को लेकर नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। न्यायालय ने हमास कमांडर के खिलाफ भी वारंट जारी किया था। अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के बाद इस्राइली सेना की कार्रवाई में हजारों फलीस्तीनी मारे गए थे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

51 मिनट ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

3 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

3 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

3 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

3 घंटे ago