अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की चुनाव प्रक्रिया में व्‍यापक बदलाव के कार्यकारी आदेश पर हस्‍ताक्षर किए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की चुनाव प्रक्रिया में व्यापक बदलाव के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इन बदलावों के तहत मतदाता पंजीकरण के लिए नागरिकता के दस्तावेजी प्रमाण की आवश्यकता होगी। इसमें चुनाव के दिन तक सभी मतपत्र प्राप्त होना भी तय होगा।

इस आदेश के अनुसार अमेरिका बुनियादी और आवश्‍यक चुनाव सुरक्षा लागू करने में विफल रहा है। इसमें प्रान्‍तों से आग्रह किया गया है कि वे मतदाता सूचियों को साझा करने और चुनाव से संबंधित अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए संघीय एजेंसियों के साथ सहयोग करें। इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि जिन प्रान्‍तों में चुनाव अधिकारी कानून का पालन करने में विफल रहते हैं, उन प्रान्‍तों को संघीय निधि में कटौती का सामना करना पड़ सकता है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने आदेश का समर्थन किया। इन सांसदों ने कहा कि यह आदेश लोकतंत्र में लोगों का विश्‍वास बहाल करने के लिए जरूरी है। समाचार कक्ष से प्रशांत कुमार।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

23 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

25 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

27 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago