भारत

कोचीन शिपयार्ड द्वारा निर्मित ‘मालवान’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित आठ उथले जल के पनडुब्बी-रोधी जहाजों (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) में से दूसरा युद्धपोत, ‘मालवान’, 31 मार्च 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।

इस पोत को कोच्चि स्थित सीएसएल द्वारा भारतीय नौसेना की विशिष्टताओं के अनुसार, डीएनवी के वर्गीकरण नियमों के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

‘मालवन’ नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक तटीय शहर मालवन से लिया गया है; यह क्षेत्र छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली समुद्री विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पोत पूर्ववर्ती आईएनएस मालवन की विरासत को भी संजोए हुए है, जो भारतीय नौसेना का एक ‘माइनस्वीपर’ (बारूदी सुरंग हटाने वाला जहाज) था और 2003 तक सेवा में रहा था। इस प्रकार, यह युद्धपोत प्रतिष्ठित जहाजों के नामों को संरक्षित रखने की नौसैनिक परंपरा को आगे बढ़ाता है।

यह युद्धपोत पानी के भीतर निगरानी, ​​तटीय जलक्षेत्र में पनडुब्बी-रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) अभियानों, कम तीव्रता वाली समुद्री गतिविधियों (एलआईएमओ) के साथ-साथ समुद्री युद्धक क्षमताओं से सुसज्जित है। यह जहाज लगभग 80 मीटर लंबा और 1,100 टन भार वाला है। वाटरजेट से चलने वाला यह एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी युद्धपोत टॉरपीडो, बहु-कार्यकारी पनडुब्बी-रोधी रॉकेट तथा अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है, जिसमें उन्नत रडार व सोनार प्रणालियां शामिल हैं, जो इसकी परिचालन क्षमता को और सशक्त बनाती हैं।

मालवन जहाज 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जो स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनकर उभरा है। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करता है। यह युद्धपोत गर्व के साथ ऐसे उपकरणों और प्रणालियों से सुसज्जित है, जिन्हें देश के घरेलू रक्षा निर्माण इकोसिस्टम द्वारा विकसित व सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया है, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र भी शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

4 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

4 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

4 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

4 घंटे ago