अंतर्राष्ट्रीय

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा- ईरान में यूएस सेना जल्द ही काम पूरा कर लेगी, सेना प्रमुख रणनीतिक उद्देश्य प्राप्‍त करने के करीब

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका ईरान में अपने प्रमुख रणनीतिक लक्ष्य प्राप्‍त करने के करीब हैं और अमरीकी सेना जल्द ही अपना काम पूरा कर लेगी।

व्हाइट हाउस से प्रसारित अपने 20 मिनट के संबोधन में श्री ट्रम्प ने अमरीकी मिशन – ऑपरेशन एपिक फ्यूरी – की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका पहले से कहीं अधिक बड़ी जीत हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अमरीकी नागरिक अब वह दिन देख सकता है जब वे ईरान के हमले और उसके परमाणु धमकी के खतरे से मुक्त हो जाएंगे।

राष्ट्रपति ने वादा किया कि जब युद्ध समाप्त होगा, तो अमरीका पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, मजबूत, समृद्ध और महान होगा। उन्होंने सहयोगी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का साहस जुटाने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

41 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

1 घंटा ago

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…

1 घंटा ago

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल…

2 घंटे ago

नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू

अमरीका के अंतरिक्ष एजेंसी नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।…

2 घंटे ago