अंतर्राष्ट्रीय

टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चीन के ऐप बाइटडांस को मार्केट से टिक टॉक ऐप हटाने अथवा इस ऐप को अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए 9 महीने का समय दिया गया है। यह कानून उन चिंताओं के जवाब में पारित किया गया जिसमें टिकटॉक चीनी अधिकारियों को यूजर डेटा तक पहुंच प्रदान कर सकता है। अमेरिकी सीनेट ने कल इस विवादास्पद ऐतिहासिक विधेयक को मंजूरी दे दी।

टिकटॉक ने इस कानून को असंवैधानिक बताया और कहा कि वह इसे अदालत में चुनौती देगा। यह कानून यूक्रेन, इजराइल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अन्य अमरीकी साझेदारों के लिए सैन्य सहायता पहुंचाने सहित 4 विधेयकों के पैकेज के भाग के रूप में पारित किया गया। इस कानून को 79 सीनेटरों की सहमति प्राप्त हुई थी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago