अंतर्राष्ट्रीय

टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चीन के ऐप बाइटडांस को मार्केट से टिक टॉक ऐप हटाने अथवा इस ऐप को अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए 9 महीने का समय दिया गया है। यह कानून उन चिंताओं के जवाब में पारित किया गया जिसमें टिकटॉक चीनी अधिकारियों को यूजर डेटा तक पहुंच प्रदान कर सकता है। अमेरिकी सीनेट ने कल इस विवादास्पद ऐतिहासिक विधेयक को मंजूरी दे दी।

टिकटॉक ने इस कानून को असंवैधानिक बताया और कहा कि वह इसे अदालत में चुनौती देगा। यह कानून यूक्रेन, इजराइल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अन्य अमरीकी साझेदारों के लिए सैन्य सहायता पहुंचाने सहित 4 विधेयकों के पैकेज के भाग के रूप में पारित किया गया। इस कानून को 79 सीनेटरों की सहमति प्राप्त हुई थी।

Editor

Recent Posts

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय…

22 मिनट ago

ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर माह के लिए इस वर्ष सितंबर के तेल उत्पादन कोटा को यथावत रखने का फैसला किया

तेज उत्‍पादन देशों के समूह ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर के लिए इस वर्ष…

41 मिनट ago

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब…

43 मिनट ago

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट होने की खबर

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने…

49 मिनट ago

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया

सीबीआई ने 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना और मुख्य…

52 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है।…

1 घंटा ago