insamachar

आज की ताजा खबर

US President Donald Trump condemned Israel's military action against Hezbollah.
अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों के अंतर्गत कुछ अतिरिक्त शुल्क तथा प्रतिबंधों में छूट दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से तेल तथा गैस खरीदने वाले देशों पर लगाए जाने वाले कुछ अतिरिक्त शुल्क और प्रतिबंधों में छूट दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह फैसला अमरीका के राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने 18 सितंबर को इस कानून पर हस्ताक्षर किए थे।

इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान था। इसके अलावा, रूस से आयात होने वाले सामान पर 500 प्रतिशत तक शुल्क लग सकता था। हालाँकि, ट्रंप ने फिलहाल कुछ शुल्कों को लागू करने से छूट दे दी है। यह छूट तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति या विदेश मंत्री आगे की कार्रवाई का फैसला नहीं करते। इस बीच, अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा भी प्रस्तावित है। वे 20 अक्टूबर को मुंबई में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद उनके गुजरात में जामनगर रिफाइनरी परिसर जाने की भी उम्मीद है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब रूस और अमरीका के बीच डीजल की आपूर्ति को लेकर समझौते की खबरें हैं। वहीं, नवंबर में होने वाले अमरीकी मध्यावधि चुनावों से पहले अमरीका में डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *