मुख्य समाचार

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ समझौते पर काफी हद तक सहमति बनी, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी शामिल

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राएल से बातचीत के बाद ईरान के साथ एक समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है। उन्‍होंने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना भी शामिल है।

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर चर्चा जारी है और शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी, लेकिन उन्होंने समझौते की समय-सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समझौते के बारे में इस्राएल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन से बात की गई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने इससे पहले अमरीकियों पर विरोधाभासी बयान देने का आरोप लगाया।

अमरीका और ईरान के बीच आठ अप्रैल को युद्धविराम पर सहमति बनी थी और तब से दीर्घकालिक शांति समझौते के लिए बातचीत जारी है। अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। समझौते को लेकर मुख्य रूकावटें, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य और होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसके प्रभाव तथा क्षेत्र में अमरीकी सैन्य उपस्थिति से संबधित रही है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

6 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

6 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

7 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

7 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

7 घंटे ago