अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। विदेश सचिव रुबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी।
विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया।
प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया।
प्रधानमंत्री ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे उनके बीच निरंतर आदान-प्रदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…