प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर अमरीका का टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति डनॉल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करना बेहद सुखद रहा।
उन्होंने कहा कि जब विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दो बडे़ लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं तो इससे जनता को लाभ होता है और आपसी लाभकारी सहयोग के अपार अवसर उत्पन्न होते हैं। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा के लिए भारत की एक अरब चालीस करोड़ जनता की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत ट्रंप के शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे द्विपक्षीय भागीदारी को अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्सुक है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…