उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी उत्सव का उद्घाटन किया। यह उत्सव पूरे वर्ष मनाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और काकोरी की वीर गाथा के माध्यम से वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के हिस्से के रूप में योगी सरकार भारतीय रेल के सहयोग से काकोरी शौर्य गाथा एक्सप्रेस का परिचालन करेगी। यह विशेष ट्रेन इस घटना को लेकर लोगों को जानकारी देने के लिए राज्य में दो महीनों के लिए चलेगी। इस शताब्दी वर्ष में एक विशेष डाक के साथ मोटर साइकिल रैली, शहीदों के परिजनों के सम्मान में छह दिवसीय स्मारक मेला, राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम के रिकॉर्ड की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित आठ उथले जल के पनडुब्बी-रोधी जहाजों (एएसडब्ल्यू…
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…